फायर मॉक ड्रिल का कल होगा आयोजन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में ग्रीष्म ऋतु में वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी तौर पर सम्बन्धित विभागों के साथ बुधवार को आयोजित होने वाली फायर मॉक ड्रिल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिसमें प्रभागीय वनाधिकारी बद्रीनाथ वन प्रभाग सर्वेश कुमार दुबे ने बताया कि स्ट्रेचिंग एरिया पुलिस लाइन गोपेश्वर में बनाया जाएगा एवं संबंधित विभाग अपने-अपने मैनपॉवर सहित 9:30 बजे तक पुलिस लाइन गोपेश्वर में अपनी उपस्थित देना सुनिश्चित करेंगे। इसके उपरांत वनाग्नि संभावित स्थल चमोली में एक एवं गोपेश्वर में दो स्थान रहेंगे। बैठक में जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी को निर्देशित किया है कि जनपद में संचालित बड़ी कंपनियां जैसे टीएचडीसी, यूजेवीएन, एनटीपीसी, जेपी के अलावा अन्य संचालित कंपनियां चैक करते हुए फायर सर्विस उपकरणों से अपडेट है या नहीं की सूची उपलब्ध करवाएं। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अभिषेक गुप्ता, सीओ मदन सिंह बिष्ट, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *