छात्रों को बताए आग से बचाव के उपाय

Spread the love

राजकीय पॉलीटेक्निक विद्यालय में आयोजित की गई कार्यशाला
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: अग्निशमन विभाग की ओर से राजकीय पॉलिटक्निक के छात्र-छात्राओं को आग से बचाव के तरीके बताए गए। इस दौरान विभाग ने छात्र-छात्राओं से अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की।
सोमवार को आयोजित कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को आग लगने के मुख्य कारणों के बारे में बताया गया। अग्निशमन कर्मियों ने बताया कि हमें आपदा से निपटने के तरीकों की जानकारी होनी चाहिए। कहा कि आमजन को जागरूक करने के लिए अग्निशमन विभाग की ओर से कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। कार्यशाला में डेमो माध्यम से छात्र छात्राओं को आग से सावधानी, बचाव के साथ-साथ आग लगने पर उससे निपटने के गुर सिखाए गए। जिसमें किसी भी आपदा से निपटने के लिए समय पर तैयारी की जा सकें। इसके पश्चात कॉलेज मे लगे फायर एक्सटिंग्यूशर को चलाने की विधि, कम्बल, रस्सी डडों के स्ट्रेचर बनाना तथा केज्वल्टी को ले जाने, रेस्क्यू के समय गाठों को लगाने के बारे में पूर्ण जानकारी दी गई। इनके अलावा आपदा के समया छात्र-छात्राओं की सहभागिता के बारे में भी बताया गया, एवं समस्त स्टॉफ, छात्र/छात्राओं के सामने आग को लगाकर उसे फायर एक्सटिंग्यूशर से कैसे आग बुझायी जायेगी के संबंध में जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *