फायर सीजन शुरू, वन महकमा जुटा तैयारियों में

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : फायर सीजन शुरू होते ही वन महकमा अपनी तैयारियों में जुट गया है। वनाग्नि डेंस फॉरेस्ट तक न पहुंचे इसके लिए इन दिनों पौड़ी डिविजन की छ: रेंजों में कंट्रोल बर्निंग की जा रही है।
फायर सीजन का बुधवार से आगाज हो गया है। जिसको लेकर वन विभाग भी अपनी तैयारियों में जुट गया है। वन विभाग इन दिनों डेंस फोरेस्ट को वनाग्नि से बचाने के लिए कंट्रोल बर्निंग कर रहा है। जिससे कि आबादी वाले क्षेत्रों से जंगलों को पहुंचने वाली आग से बचाया जा सके। प्रभागीय वनाधिकारी पौड़ी स्वपनिल अनिरूद्ध ने बताया कि 15 फरवरी से फायर सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में वनाग्नि से बचने के लिए सबसे पहले कंट्रोल बर्निंग की जा रही है। बताया कि इन दिनों पौड़ी डिविजन की पौड़ी, पैठाणी, पश्चिमी अमेली समेत सभी छ: रेंजों में कंट्रोल बर्निंग की जा चुकी है। अभी तक पौड़ी डिविजन की 12563 हेक्टेयर के सापेक्ष 10 से अधिक हेक्टेयर क्षेत्र में कंट्रोल बर्निंग का काम संपन्न हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *