फायर यूनिट ने पटाखा बाजार का निरीक्षण किया

Spread the love

अल्मोड़ा। दिपावली के त्योहार को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड पर है। अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत फायर यूनिट ने नगर के एडम्स स्थित पटाखा बाजार व अन्य महत्वपूर्ण, संवेदनशील संस्थानों का निरीक्षण किया गया। अग्नि सुरक्षा को लेकर पटाखा व्यवसासियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
एसएसपी रामचंद्र राजगुरु के निर्देश पर फायर यूनिट अल्मोड़ा के अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र ने दीपावली पर्व में अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से नगर के एडम्स स्कूल के ग्राउंड में लगे पटाखा बाजार का निरीक्षण किया गया। पटाखा व्यवसायियों ने अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत दुकानों में अग्नि निरोधक उपकरण पानी, बालू आदि रखें या है नहीं इसका भी निरीक्षण किया। सभी व्यवसायियों को दीपावली पर्व के दौरान लाईसेंस की शर्तों का पालन करते हुए अग्नि सुरक्षा के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद फायर यूनिट ने शहर के महत्वपूर्ण व संवेदनशील संस्थानों पेट्रोल पंपो आदि में अग्नि सुरक्षा के लिए स्थापित अग्निशमन उपकरणों को चौक किया गया। सभी उपकरण कार्यशील दशा में पाए गए। वहीं, पेट्रोल पंप के समस्त स्टफ को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी देते हुए अग्नि सुरक्षा के संबंध में जागरुक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *