पौड़ी से फायर फाइटर अंकित ने जीते दो कांस्य पदक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनपद पौड़ी के फायर फाइटर अंकित ने ऑल इंडिया फायर सर्विस स्पोट्र्स मीट में दो कांस्य पदक जीते है। एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने अंकित को सम्मानित कर भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
जयपुर राजस्थान में आयोजित ऑल इंडिया फायर सर्विस स्पोट्र्स मीट में जहां देशभर के प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। वहीं जनपद पौड़ी से प्रतिभाग करते हुए फायर फाइटर अंकित ने शानदार प्रदर्शन कर बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। साथ ही क्रिकेट प्रतियोगिता में अपनी टीम के साथ बेहतरीन समन्वय, अनुशासन एवं टीमवर्क का परिचय देते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसके परिणाम स्वरूप टीम ने भी कांस्य पदक हासिल किया। इस प्रकार उन्होंने कुल 02 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जनपद का नाम गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा उन्हें सम्मानित कर बधाई दी गई और भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *