अग्निशमन सप्ताह जनजागरूकता रैली को किया रवाना

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : अग्निशमन सेवा दिवस पर पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीओ ने फायर पुलिस सर्विस कर्मियों द्वारा पुलिस लाइन पौड़ी में प्रतीक स्वरूप शहीद स्मारक पर फूल माला अर्पित करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 14 अप्रैल 1944 में फोर्ड स्टीफन नामक जहाज द्वारा मुंबई बंदरगाह में युद्ध सामग्री उतारे जाने के दौरान लगी आग को बुझाने में मारे गए 66 अग्निशमन अधिकारी व कर्मचारियों की मृत्यु पर हर वर्ष अग्निशमन सेवा दिवस मनाया जाता है। पुलिस उपाधीक्षक प्रेमलाल टम्टा ने फायर पुलिस सर्विस कर्मियों द्वारा पुलिस लाइन पौड़ी में प्रतीक स्वरूप शहीद स्मारक पर फूल माला अर्पित करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। सीओ सदर प्रेमलाल टम्टा द्वारा हरी झंडी दिखाकर फायर सर्विस के वाहनों में अग्निशमन संबंधी बैनर लगाकर रैली को जन जागरूकता के लिए रवाना किया गया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रणधीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया गया कि जागरूकता रैली द्वारा नगर के प्रमुख स्थानों सर्किट हाउस, बस स्टैंड, श्रीनगर रोड, बुआखाल, कंडोलिया रोड व ल्वाली गांव तक प्रचार प्रसार किया जाएगा। इस मौके पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी पौड़ी रणधीर सिंह, एसआई रतन सिंह राणा, फायर पुलिस के कार्मिक, गुरु राम राय पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राएं आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *