रुद्रप्रयाग : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल को कांग्रेस हाईकमान द्वारा नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसियों में खुशी है। मुख्यालय में कांग्रेसियों ने मुख्य बाजार में आतिशबाजी कर मिठाई बांटते हुए खुशी मनाई और एक दूसरे को बधाई दी। साथ ही पूर्व जिपंस कुलदीप कंडारी को भी नया जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की। बुधवार को मुख्यालय में कांग्रेसियों ने गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की। साथ ही प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई। वहीं जनपद में कुलदीप कंडारी को नया जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर भी कांग्रेसियों ने प्रदेश संगठन का आभार जताया। इस मौके पर सभी ने मिलकर कांग्रेस को एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करने का संकल्प लिया। कहा कि गोदियाल के अध्यक्ष बनने से कांग्रेस को अत्यधिक मजबूती मिलेगी। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री देवेंद्र झिंक्वाण, वीरेंद्र बुटोला, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी, नरेंद्र बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष राय सिंह बिष्ट, नरेंद्र ममगाईं, जिपंस पवन कुमार, जिपंस अजयवीर भंडारी, दीपक भंडारी, लद्वमण रावत, सूरवीर जगवाण, नरेंद्र रावत, दीपा देवी, रजनी रावत, हरीश गुसाईं, मनोहर रावत, सुमित रावत आदि मौजूद थे। (एजेंसी)