भारत में मंकीपक्स का पहला मामला, यूएई से लौटे शख्स में संक्रमण की पुष्टि

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत में मंकीपक्स के पहले मामले की पुष्टि हो गई है। केरल का रहने वाला एक शख्स जो यूएई से चार दिन पहले लौटकर आया था, मंकीपक्स से संक्रिमित पाया गया है। शख्स के संक्रमित होने का संदेह होने के बाद सैंपल नेशनल इंस्टिट्यूट अफ वायरलजी, पुणे भेजा गया था जहां संक्रमण की पुष्टि हो गई।
मंकीपक्स का मामला पाए जाने के बाद केंद्र ने एक मल्टीडिसिप्लिनरी टीम बनाई है और केरल के लिए रवाना की जाएगी। इस वायरस की रोकथाम और इलाज के लिए केरल सरकार की मदद के लिए टीम बनाई गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि 15 जुलाई यानी शुक्रवार को टीम केरल के लिए रवाना होगी।
संक्रमित शख्स को तिरुवनंतपुरम मेडिकल कलेज में डक्टरों की निगरानी में रखा गया है। शख्स को तेज बुखार और शरीर पर छाले थे। बताया जा रहा है कि वह यूएई में मंकीपक्स से संक्रमित रोगी के निकट संपर्क में थे। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक अब तक दुनिया के 27 देशों में यह वायरस फैल चुका है। मंकीपक्स के अब तक 800 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। राहत देने वाली बात यह है कि इससे अब तक किसी की मौत नहीं हुई है।
बता दें कि केरल के शख्स में संक्रमण का संदेह होने के बाद ही केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दे दिए थे। उन्होंने राज्यों से गाइडलाइन्स का पालन करने को कहा था। बता दें कि यह वायरस अभी एंडेमिक स्टेज में नहीं पहुंचा है। हालांकि यह तेजी से फैल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *