यूक्रेन से 219 यात्रियों को लेकर पहली निकासी उड़ान पहुंची मुंबई, पीयूष गोयल ने देश वापसी पर किया सभी का स्वागत

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। यूक्रेन से 219 भारतीयों को लेकर पहली निकासी उड़ान मुंबई पहुंच गई है। एयर इंडिया का यह विमान शनिवार दोपहर को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से रवाना हुआ था। मुंबई एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सुरक्षित अपने देश वापस लौटे सभी लोगों का स्वागत किया है।
बताया जा रहा है कि यूक्रेन में 16 हजार से ज्यादा भारतीय फंसे हुए थे। जिनमें मुख्य रूप से छात्र शामिल हैं। यह जानकारी विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने 24 फरवरी को दी थी। यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को बताया था कि वो रोमानिया और हंगरी के जरिए निकासी मार्ग स्थापित करने के लिए काम कर रहा है।
यूक्रेन से भारतीयों की निकासी अभियान के तहत ही दूसरी उड़ान दिल्ली से सुबह 11बजकर 40मिनट पर रवाना हुई। यह शाम को करीब छह बजकर 30 मिनट (भारतीय मानक समय) पर बुखारेस्ट पहुंची। बताया जा रहा है कि भारतीयों की दूसरी निकासी उड़ान ।प्1942 करीब 250 यात्रियों के साथ रविवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचेगी। यहां देश वापसी पर सभी का स्वागत करने की जिम्मेदारी केंद्रीय वी मुरलीधरन को दी गई है।
शनिवार को दिन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर बताया था कि एयर इंडिया की फ्लाइट एआई1944 ने 219 भारतीय नागरिकों के साथ रोमानिया से उड़ान भरी है। उन्होंने कहा, यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने के संबंध में, हम प्रगति कर रहे हैं। हमारी टीमें चौबीसों घंटे काम कर रही हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से इसकी निगरानी कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *