पहले विधवा से की शादी फिर किया सामूहिक दुष्कर्म, केस

Spread the love

पहले विधवा से की शादी फिर किया सामूहिक दुष्कर्म, केस-रुड़की क्षेत्र का है मामला, सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला को दिया तीन तलाक
-पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया मुकदमा, कर रही मामले में जांच
रुड़की : रुड़की से शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां युवक ने विधवा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बात पुलिस तक पहुंची तो आरोपी ने महिला से निकाह कर लिया। लेकिन इसके बाद युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर महिला से दुष्कर्म किया और फिर तीन तलाक दे दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
रुड़की कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व कोरोना के चलते उसके पति की मृत्यु हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं। आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसके घर पर आने-जाने लगा। आरोपी ने उसके सामने विवाह का प्रस्ताव रखा। आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। पीड़िता ने आरोपी को शादी के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो आरोपी ने महिला से निकाह कर लिया। आरोप है कि युवक उससे देह व्यापार कराना चाहता था। उसके दो अन्य साथी भी महिला के साथ तमंचे के बल पर दुराचार करने लगे। उसकी अश्लील वीडियो और फोटो बनाई। बाद में आरोपी ने तीन तलाक देकर छोड़ दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुख्य आरोपी आरिफ व उसके दो अन्य साथियों इतियाक और अफरोज के खिलाफ दुराचार, जान से मारने की धमकी देने आदि के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *