जिला पंचायत की प्रथम बैठक और समिति गठन पर जताई आपत्ति

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : नौ जिला पंचायत सदस्यों ने जिला पंचायत की प्रथम बैठक और समिति गठन पर आपत्ति जताई है। सदस्यों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मनमानी कर समितियों का गठन किया गया है।
जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह राणा, शिवचरण नौडियाल, प्रमिला बलूनी, श्रीमती कमला देवी, वन्दना रौथाण, चन्द्रभानु, बुद्धि सिंह, श्रीमती ज्योति, श्रीमती दीपिका ईष्टवाल ने पंचायती राज निदेशक श्रीमती निधि यादव को मिलकर आपत्ति एवं विरोध दर्ज कराया। कहा कि जिला पंचायत की प्रथम बैठक केवल परिचय एवं कार्यकारिणी से संबंधित सामान्य चर्चा हेतु निर्धारित थी, परंतु बैठक उपरांत यह कहा गया कि पंचायत की छह समितियों का गठन किया जाएगा। इसके पश्चात बिना किसी सरकारी आदेश एवं बिना खुली बैठक में घोषणा किए, अलग से व्यक्तियों को बुलाकर समितियों के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। जबकि समितियों के गठन के लिए शासन से आदेश जारी होना आवश्यक है। इस प्रकार की कार्यवाही नियमों के प्रतिकूल एवं मनमानी कही जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *