सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा का पहला एमओयू जय श्री कलेज एवं इण्डियन होटल ताज ग्रुप के साथ-

Spread the love

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय एवं जय श्री कलेज के बीच प्रशिक्षण अनुबंध एवं इंडियन होटल ताज ग्रुप के बीच औद्योगिक प्रशिक्षण अनुबंध 14 जून बुधवार को कुलपति जगत सिंह बिष्ट एवं जय श्री कलेज के चेयरमैन भानु प्रकाश जोशी के सम्मुख प्रभारी कुलसचिव इला बिष्ट एवं इण्डियन होटल ताज ग्रुप के निदेशक लर्निंग एंड डेवलपमेंट श्री तुषार एब्रोल द्वारा हस्ताक्षर किए गए। अनुबंध के अनुसार जय श्री कलेज लोवर माल रोड खत्याड़ी अल्मोडा को 30 सीट होटल मैनेजमेंट एवं केटरिंग टेक्नोलोजी की प्रदान की गई हैं। जिसमें छात्र छात्राओं को जय श्री कलेज द्वारा क्लास रूम ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। वहीं औद्योगिक प्रशिक्षण इंडियन होटल ताज ग्रुप द्वारा प्रदान किया जाएगा। वहीं अनुबंध में यह भी दिया गया है कि छात्र छात्राएं एक वर्ष पूर्ण करने के बाद सर्टिफिकेट, दो वर्ष पूर्ण करने पर डिप्लोमा एवं प्रशिक्षण के तीन वर्ष पूरे करने पर डिग्री प्राप्त करेंगे। कलेज के चेयरमैन ने कहा कि छात्र छात्राओं को भारत के साथ साथ विदेशों में भी प्लेसमेंट के अवसर प्रदान किये जाएंगे, ताकि पहाड़ के छात्र छात्राओं को अच्छी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सके उनके लिए बेहतर जब के अवसर खुल सकें। वहीं चेयरमैन द्वारा कुलपति जगत सिंह बिष्ट, प्रभारी रजिस्ट्रार इला बिष्ट, वोकेशनल डायरेक्टर देवेन्द्र बिष्ट, ताज ग्रुप के निदेशक तुषार एब्रोल एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *