जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : समान नागरिक संहिता के नियमों के तहत जनपद पौड़ी गढ़वाल में पहला विवाह का पंजीकरण हो गया है। यह पंजीकरण पौड़ी नगर पालिका में मंगलवार को हुआ है। उत्तराखंड में सोमवार को यूसीसी लागू कर दी गई थी। पौड़ी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी ने बताया कि मंगलवार को पालिका ने एक विवाह पंजीकरण किया है। यह पंजीकरण अंकित तड़ियाल ने करवाया है। पंजीकरण प्रदेश में लागू यूसीसी के नियमों के तहत हुआ है।