अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष के लिए दो-दो, महामंत्री के लिए पांच प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : श्री वैश्य अग्रवाल सभा के 25 जून को होने वाले चुनावों के क्रम में नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। इस दौरान अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दखिल किए गए हैं। नामांकन वापसी की तिथि 19 जून है।
चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सुबोध गर्ग व अरविंद बंसल, महामंत्री पद के लिए अमित कुमार, अमिताभ अग्रवाल, दिनेश कुमार अग्रवाल, नरेंद्र कुमार अग्रवाल व सुमित कुमार व कोषाध्यक्ष पद के लिए रामप्रसाद जिंदल व संदीप अग्रवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किए। 19 जून को नाम वापसी के बाद 25 जून को नजीबाबाद रोड़ स्थित एक बारातघर के सभागार में मतदान होगा और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जायेंगे। यह जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार अग्रवाल ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *