जनप्रतिनिधियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : पंचायती राज विभाग एवं नवज्योति जन कल्याण समिति कांडीखाल की ओर से देवप्रयाग ब्लॉक की प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर नवनिर्वाचित प्रधानों एवं वार्ड सदस्यों का हिंडोलाखाल ब्लॉक सभागार में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष परशुराम डोभाल ने बताया, पंचायत राज विभाग की ओर से चयनित मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षित प्रशिक्षकों ने पंचायतों के सतत विकास प्रतिनिधियों को क्षमता विकास ग्राम स्वराज, यूसीसी एवं वित्तीय प्रबंधन संबंंधी जानकारी दी। इन पांच दिवसीय प्रशिक्षण में पंचवर्षीय योजना की जानकारी का खाका तैयार कर समझाया गया। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर जितेंद्र सिंह, राजेश सिंह, महिपाल सिंह, राजेश शाह, किशन सिंह, राजेंद्र सिंह रांगड़, मीना देवी, आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *