टीकाकरण-पल्स पोलियो में बेहतर काम करने पर पांच सम्मानित

Spread the love

 

काशीपुर। एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में टीकाकरण और पल्स पोलियो अभियान में बेहतर काम करने पर पांच स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। अस्पताल प्रशासन ने 0-5 आयु वर्ग के रूटीन टीकाकरण के साथ ही पल्स पोलियो अभियान में अच्छा कार्य करने के लिए आनंद विहार क्षेत्र की आशा कार्यकत्री ओमवती, कटोराताल क्षेत्र की शशिवाला, एएनएम आनंदी बिष्ट, ब्लक कम्युनिटी मोबीलाइजर सचिन सक्सेना और ब्लक एकाउंट मैनेजर राकेश नेगी को चयन किया था। बुधवार को अस्पताल परिसर में मेयर ऊषा चौधरी और नगर आयुक्त विवेक राय ने चयनित स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उनके कार्यों की सराहना कर उत्साहवर्धन किया। वहीं, सीएमएस ड़क कैमाश राणा ने कहा पांचों स्वास्थ्य कर्मियों ने बेहतर कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। यहां ड़अमरजीत साहनी, ड़मनु पांडे, ड़मदन मोहन, ड़राजीव पुनेठा, शुभम कुमार, प्रकाश नेगी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *