एनआईटी के पांच छात्र यूपीएससी परीक्षा में सफल

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : एनआईटी उत्तराखंड के पांच छात्रों ने यूपीएससी परीक्षा-2023 में सफलता हासिल की है। एनआईटी के इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक की छात्रा एश्वर्यम प्रजापति ने ऑल इंडिया लेवल पर 10वीं रैंक हासिल की है। साथ ही बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के विपिन दुबे ने 238वीं रैंक, बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के देवव्रत जोशी ने 334वीं रैंक, बीटेक मैकेनिकल इंजिनियरिंग के आदित्य दोहर ने 603 वीं रैंक और बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के आयुष जायसवाल ने 707वीं रैंक हासिल कर शिक्षकों और परिजनों का मान बढ़ाया है। एनआईटी उत्तराखंड के निदेशक प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने सिविल सेवा परीक्षा में सफल हुए छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि प्रतिष्ठित यूपीएससी परीक्षा में चयन एक बड़ी कामयाबी है। चयनित उम्मीदवारों की सार्वजनिक सेवा में आशाजनक करियर की शुरुआत के साथ देश के प्रति उनकी जिम्मेदारियां बढ़ गई है। एनआईटी के कुलसचिव डा. हरि मौल आजाद, एनआईटी के एलुमनी अनुभाग के समन्वयक डा. महीराज सिंह रावत, सिविल एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्षों और संस्थान के समस्त संकाय सदस्यों ने सभी चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *