यमुनोत्री में दो दिन में पांच यात्रियों की मौत

Spread the love

उत्तरकाशी। कपाट खुलने के दूसरे दिन बुधवार देर शाम यमुनोत्री मार्ग पर हृदय गति रुकने से दो और तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी। इससे पहले कपाट खुलने के पहले ही दिन हृदय गति रुकने से तीन यात्रियों की मौत हो गयी थी। यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर बुधवार को देर शाम निवासी जयपालपुर जिला सुल्तानपुर, उत्तरप्रदेश रामयज्ञ तिवारी (72) पुत्र बृजमोहन तिवारी यमुनोत्री धाम की यात्रा कर वापस लौट रहा था, जिसकी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भांडेली गाड़ के निकट हृदय गति रुकने से मौत हो गयी। वहीं एक महिला यात्री सुनीता (62) पत्नी सुधाकर खड़ीकर निवासी स्वस्तिक सिटी मंगलनगर थाना हीरानगर मुखलिया खडीकर जिला इन्दौर, मध्य प्रदेश निवासी की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसे बड़कोट सीएचसी में भर्ती कराया गया। जिसकी हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गयी। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंपा। इस तरह अब तक यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर हृदय गति रुकने से दो दिन में दो महिला यात्री व तीन पुरुष यात्रियों सहित पांच की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *