चम्पावत में पांच ग्रामीण सड़कें बंद

Spread the love

चम्पावत। बारिश के बाद से चम्पावत जिले में पांच ग्रामीण सड़कें बंद चल रही हैं। इस वजह से ग्रामीणों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। कार्यदायी संस्था ने सड़क खोलने के लिए पांचों सड़कों में जेसीबी मशीन लगाई हुई हैं। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक बीते गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक बारिश हुई। बताया कि इस वजह से जिले भर में 12 ग्रामीण सड़कें बंद हो गई थी। इसमें से सात सड़कों में बीते शुक्रवार को आवाजाही सुचारू कर दी गई थी। लेकिन पांच सड़कों में बड़ी मात्रा में मलबा गिर गया था। इस वजह से इन सड़कों को शनिवार को भी नहीं खोला जा सका। बताया कि सभी पांचों सड़कों में मलबा हटाने के लिए जेसीबी कार्य कर रही हैं। बताया कि स्याल-पोथ, रौंसाल-डुंगराबोरा-चकसिलकोट, डुंगराबोरा-कायल-मटियानी, बगोटी डुंगरालेटी और बाराकोट-कोठेरा सड़क में मलबा हटाने का कार्य शनिवार को भी जारी रहा। नियंत्रण कक्ष ने बताया कि शीघ्र ही सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *