पांच छात्रों ने पास की यूजीसी नेट परीक्षा

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के समाजशास्त्र एवं समाजकार्य विभाग के 5 छात्रों ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। छात्रों की इस उपलब्धि पर विभाग के सदस्यों ने खुशी जताई है। विभाग के छात्र मेघना, सरथ, मुहम्मद शरीफ, तस्लीमा जलील ने अपने तृतीय सेमेस्टर में ही इस वर्ष समाजकार्य विषय में यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं समाजशास्त्र विषय में शोध छात्र विपिन कुमार ने भी समाजशास्त्र विषय में यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है।
छात्रों की इस सफलता पर विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. किरन डंगवाल ने छात्रों की सफलता का श्रेय समाजकार्य विभाग में नवनियुक्त प्राध्यापकों को दिया है। उन्होंने बताया कि विभाग की नवीन फैकल्टी द्वारा सप्ताह में एक दिन छात्रों की यूजीसी नेट परीक्षा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रखा गया था, जिसमें उन्हें स्किल डेवलपमेंट संबंधी जानकारी भी दी जाती थी। इसी का परिणाम है कि छात्रों द्वारा अपने समाजकार्य स्नातकोत्तर के साथ ही नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस सफलता पर विभाग के नवीन प्राध्यापकों ने बताया कि अध्ययन के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं, कैंपस प्लेसमेंट के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के प्रयास जारी रहेंगे ताकि विभाग के छात्र और अधिक संख्या में नेट जेआरफ व कैंपस प्लेसमेंट पाएं। छात्रों की इस सफलता पर प्रो. जेपी भट्ट, डॉ. उमा बहुगुणा, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. नितिन बिष्ट, डॉ. हनुमंत वागमारे, डॉ. नरेंद्र चौहान, सतीश गुसाईं व विभाग के सभी शोध छात्रों ने खुशी जताई है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *