जनपद के पांच शिक्षकों को मिला सम्मान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: उत्तर प्रदेश के बदायूं में जन दृष्टि व्यवस्था सुधार मिशन के तत्वाधान में सन्तपाल सिंह राठौड़ स्मृति राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह 2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक हरी प्रताप सिंह राठौड़ ने बताया कि यह सम्मान जन दृष्टि व्यवस्था सुधार मिशन द्वारा प्रति वर्ष देश के चुनिंदा उत्कृष्ट शिक्षकों को शैक्षिक उन्नयन हेतु प्रदान किया जाता है।
इस सम्मान के लिए देश भर के तीन सौ से अधिक शिक्षकों ने आवेदन किया था जिसमें विभिन्न राज्यों के 125 शिक्षकों को संस्था के विषय विशेषज्ञ निर्णायकों द्वारा चयनित कर सम्मानित किया गया। उत्तराखंड राज्य के जनपद पौड़ी गढ़वाल के जयहरीखाल ब्लॉक से रवीन्द्र कुमार, राजीव थपलियाल तथा जसपाल असवाल, कल्जीखाल ब्लॉक से कमलेश बलूनी व कोट ब्लॉक से विनोद रावत को भी इस सम्मान से नवाजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *