जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आल इंडिया सिविल सर्विसेस की राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता के लिए जनपद के पांच शिक्षकों का चयन हुआ है। खो-खो प्रतियोगिता 21 से 24 मार्च तक दिल्ली स्थित चाणक्यपुरी के खेल मैदान में आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता के लिए चयनित जनपद पौड़ी से उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय रिंगवाड़ी के शिक्षक अनिल कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन 30 नवंबर को देहरादून स्थित राजकीय स्पोर्टस पवेलियन ग्राउंड में किया गया था। इसमें उत्कृष्टता के आधार पर खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता के चयन किया गया। बताया कि चयनित होने वाले शिक्षकों में उनके साथ ही इंटर कालेज किनसुर से मनोज नेगी, इंटर कालेज रिखणीखाल से विप्लव कुमार, इंटर कालेज डांग से रंजना बड़थ्वाल व इंटर कालेज बिसल्ड से वर्षा कुमारी शामिल है।