मुंबई में मिले रामनगर से लापता पांच किशोर

Spread the love

हल्द्वानी। ग्राम मालधन क्षेत्र से बीते दिनों लापता हुए पांचों किशोर मुंबई में मिले हैं। मालधन चौकी पुलिस सभी को सकुशल बरामद कर रामनगर ले आई। यहां उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के अनुसार हरीश चंद्र द्वारा दी गई तहरीर में बताया था कि रोहित कुमार, देव लोहनी, नितिन कुमार, कुनाल कुमरा, आर्यन कुमार सभी की उम्र 15 से 16 वर्ष बीते 26 अगस्त को अचानक लापता हो गए हैं। काफी तलाश करने पर भी उनका पता नहीं चल पाया था। सूचना पर पुलिस ने कोतवाल अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में भूपेन्द्र सिंह मेहता प्रभारी चौकी मालधन द्वारा आस-पास के सीसीटीवी कैमरों और मोबाइल नंबरों की जांच की गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने उन्हें बांद्रा मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *