बागेश्वर में पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बागेश्वर। कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने एनडीपीएस समेत विभिन्न मामलों में पांच हजार का इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने बुधवार को अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सुरेश उर्फ सूर्या पुत्र आन सिंह निवासी द्वारसों पर 8/21 एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज था। वह आठ जनवरी से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस ने काफी प्रयास किए, गिरफ्तारी नहीं होने के कारण न्यायालय से नॉन बेलेबल वारंट जारी किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच हजार की इनामी धनराशि की घोषणा की थी। बुधवार को उसे ताकुला रोड पौड़ीधार के निकट तपस्या होटल के समीप से गिरफ्तार किया गया। इस मौके पर सीओ अजय लाल साह, कोतवाल कैलाश नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *