टीबी को मात देने वाली पांच महिलाओं को मिलीं सिलाई मशीनें

Spread the love

देहरादून(। टीबी एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड की ओर से दून मेडिकल कॉलेज में क्षय रोग जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बीमारी को हराकर स्वस्थ हुए मरीजों को आत्मनिर्भर बनाने और वर्तमान मरीजों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए गए। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी भूषण के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में पांच ऐसे मरीजों को सिलाई मशीनें भेंट की गईं, जो पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा 10 क्षय रोगियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सुरक्षा कवच प्रदान करते हुए टीका लगाया गया। वक्ताओं ने कहा कि सही समय पर इलाज और पोषण से क्षय रोग का पूर्ण उपचार संभव है। एसोसिएशन की महासचिव पूनम किमोठी ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के सहयोग से कोटद्वार में भी हर माह 10 मरीजों को पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। इस दौरान दून मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. गीता जैन, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मनोज वर्मा, डॉ. प्रशांत, मुकेश रावत और किरण थापा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *