कोटद्वार-पौड़ी

पांच साल बीत गए, कूड़ेदान भी नहीं लगा पाया निगम

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

कूड़ेदान के अभाव में सड़क पर जगह-जगह लगा रहता है गंदगी का ढेर
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम बनने के बाद जनता को बेहतर विकास की उम्मीद थी। लेकिन, पांच वर्ष का कार्यकाल बीत जाने के बाद भी नगर निगम शहर में कूड़ेदान तक नहीं लगा पाया। नतीजा, जगह-जगह सड़कों पर गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। ऐसे में आसपास के लोगों के साथ ही व्यापारियों को संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है।
पांच वर्ष पूर्व निगम गठन के दौरान जनता को विकास के बड़े-बड़े सपने दिखाए गए थे। लेकिन, पांच वर्ष बाद की तस्वीर में हालत और अधिक बिगड़ गए हैं। हालत यह है नगर पालिका के समय ग्रामीण कहलाने वाले नए वार्ड के लोग जिस कूड़े का निस्तारण स्वयं करते थे अब उसे निगम के भरोसे सड़क पर फेंक देते हैं। भाबर से लेकर देवी रोड, मानपुर, पदमपुर सहित अन्य स्थानों पर गंदगी के ढेर आसानी से देखे जा सकते हैं। दुर्गंध के कारण व्यापारियों का अपने प्रतिष्ठानों में बैठना भी मुश्किल हो जाता है। देवी रोड निवासी श्याम सिंह, मीना देवी, प्रीति देवी ने बताया कि यदि सड़क किनारे बड़े कूड़ेदान लगाए जाएं तो वार्डवासी उसमें कूड़ा एकत्रित कर सकते हैं। लेकिन, निगम ने आज तक कूड़ेदान लगाने की सुध नहीं ली।

नालियों होती हैं चोक
कई परिवार अपने घरों की गंदगी को सड़क किनारे नाली में डाल देते हैं। जिससे वर्षाकाल के समय नाली चोक हो जाती है और शहर में जलभराव होने लगता है। ऐसी स्थिति में नगर निगम कितनी भी नालियों की सफाई कर लें। लेकिन, जब तक सड़क किनारे खुले में कूड़ा डालने पर रोक नहीं लगेगी व्यवस्था सुधरने वाली नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!