जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बाजार चौकी पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते पांच युवाओं को गिरफ्तार किया है। युवाओं के पास से 33 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि आमपड़ाव क्षेत्र में पांच युवक सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे हैं। बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को दबोच लिया। उनके पास से गत्ते के टुकड़े, पैन के साथ ही नगदी बरामद की है। आरोपितों की पहचान मानपुर निवासी बैताल नेगी, कफीरा, हरीश, सूर्य प्रकाश, योगेंद्र के रूप में हुई है। युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।