सरोवर स्थल पर किया ध्वजारोहण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: दुगड्डा ब्लॉक प्रमुख रुचि कैंत्यूरा व सेवानिवृत्त कैप्टैन कल्याण सिंह रावत की ओर से निर्माणाधीन सरोवर स्थल पर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान सदस्यों ने ग्रामीणों को आजादी के महोत्सव के मारे में जानकारी दी।
विकास खंड दुगड्डा में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। ब्लॅक प्रमुख व कल्याण सिंह ने पंचायत मुरान्यू द्वारा सप्तसरोवर के अंतर्गत निर्माणाधीन सरोवर में तिरंगा लहराया। ग्राम प्रधान रेखा देवी को राष्ट्रीय ग्रामीण अजिविका पुरस्कार मिलने पर बधाई दी गई । इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख अजय सिंह रावत, ज्योतिष चंदोला, हर्ष जोशी, हुसैन अली, नवीन सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *