शांतिपूर्वक मतदान के लिए निकाला फ्लैग मार्च

Spread the love

रिखणीखाल क्षेत्र में पुलिस व अद्र्धसैनिक बलों ने निकाला फ्लैग मार्ग
जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार: विधानसभा चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न करवाने के लिए रिखणीखाल पुलिस व अद्र्धसैनिक बलों की ओर से क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान टीम ने ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण के प्रति भी जागरूक किया।
शनिवार को पुलिस ने रिखणीखाल बाजार, दिवियोखाल, पाणीसैन, कोटडीसैन में फ्लैग मार्च निकाला। टीम ने ग्रामीणों से विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील की। कहा कि चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न करवाने के लिए पुलिस व अद्र्धसैनिक बलों की विशेष टीमें गठित की गई हैं। क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर टीमों की तैनाती करवाई जाएगी। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ग्रामीणों को भी पुलिस का सहयोग करना होगा। इस दौरान टीम ने ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण के प्रति भी जागरूक किया। कहा कि वर्तमान में पूरे देश के अंदर कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को भी इसके प्रति जागरूक रहना होगा। उन्होंने ग्रामीणों से भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचने के साथ ही मुंह पर मास्क अवश्य लगाने की अपील की। कहा किन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। इस मौके पर थानाध्यक्ष कमलेश शर्मा, प्लाटून कमांडर एससी दास आदि मौजूद रहे।
वहीं, पुलिस व अद्र्धसैनिक बल द्वारा राजस्व क्षेत्र पैडुल, परसुंडाखाल, अगरोड़ा आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। उपनिरीक्षी वजिंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मार्च के दौरान ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *