पुलिस बलों ने कर्णप्रयाग में किया फ्लेग मार्च

Spread the love

चमोली। विधानसभा चुनावों के तहत पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने शुक्रवार को नगर में फ्लैग मार्च का लोगों से शांति पूर्वक मतदान की अपील की। एसडीएम संतोष कुमार पांडे और पुलिस उपाधीक्षक बिमल प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने कोतवाली, तहसील परिसर से अपर बाजार, मुख्य बाजार, बदरीनाथ हाईवे सहित अन्य मुख्य बाजारों में फ्लैग मार्च किया। एसडीएम पांडे और सीओ प्रसाद ने बताया कि विधानसभा चुनावों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। फ्लैग मार्च में थानाध्यक्ष राकेश गुसाईं, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चित्रगुप्त, चौकी प्रभारी कमलकांत रतूड़ी, सहित पुलिस, आईटीबीपी, फायर, एसडीआरएफ, होमगार्ड, पीआरडी सहित अन्य सुरक्षा बलों के जवान और अधिकारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *