पूर्व पीएम अटल की जयंती पर पुष्पांजलि व दीपोत्सव कार्यक्रम

Spread the love

देहरादून(। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अटल स्मृति वर्ष के तहत उनकी जयंती पर श्रीदेव सुमन नगर मंडल के दून विहार वॉर्ड के बूथ संख्या 51 दून विहार पार्क में पुष्पांजलि व दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने कहा कि अटल का जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मर्यादा व विचारों की ऊंचाई का प्रतीक रहा है। उनकी स्मृतियां, आदर्श आज भी हम सभी को राष्ट्र प्रथम के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। पुष्पांजलि कार्यक्रम से पूर्व पार्क में सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर दून विहार पार्षद मीनाक्षी नौटियाल, पार्षद मोहन बहुगुणा, पूर्व पार्षद संजय नौटियाल, जिला मंत्री अमोल डोभाल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मंडल उपाध्यक्ष अंकित जोशी, राजेश शर्मा, महामंत्री आशीष थापा, मंडल मंत्री इन्दर परमार, मीडिया प्रभारी मानवेंद्र सती, शक्ति केंद्र संयोजक मेहरबान सिंह रावत, देवेंद्र कुमार, बूथ अध्यक्ष सौरभ बंगारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *