हल्की बारिश से ठंड बढ़ी

Spread the love

चम्पावत। चम्पावत में शनिवार को हल्की बारिश हुई। इससे ठंड में इजाफा हो गया। बीते तीन दिन से यहां बेहद ठंड पड़ रही है। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को चम्पावत में सुबह से बादल छाए रहे। यहां अपरान्ह एक पौने एक बजे से करीब आधे घंटे तक हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में और भी गिरावट आ गई। अचानक बारिश होने से बाजार में सुनसानी छा गई। इस दौरान कई लोग भीगते दिखाई दिए। बीते कुछ दिनों से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बादल छाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बारिश होने से आलू और गेहूं की फसल को आंशिक फायदा पहुंच रहा है। शनिवार को चम्पावत का न्यूनतम तापमान 7.10 डिग्री और अधिकतम 17.80 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *