फ्लाइंग अफिसर नीरज बसेड़ा को सम्मानित किया

Spread the love

पिथौरागढ़। देवलथल पीएमश्री अटल उत्ष्ठ त्रिलोक सिंह बसेड़ा इंटर कलेज में फ्लाइंग अफिसर नीरज बसेड़ा को सम्मानित किया गया। बाराबीसी ग्रामीण उत्थान समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान बमडोली निवासी नीरज को मुख्य अतिथि शिक्षाविद् दीवान सिंह चौहान ने फूलों की माला और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नीरज ने अपनी मेहनत से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सुरेंद्र सिंह बसेड़ा ने कहा नीरज बचपन से ही मेधावी रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के अन्य युवाओं से भी नीरज से प्रेरणा लेने को कहा। बाद में नीरज ने छात्र-छात्राओं के साथ अपनी सफलता के टिप्स साझा किए। यहां शंकर सिंह सामंत, नरेंद्र सिंह सामंत, युवराज सिंह सामंत, हरेंद्र बसेड़ा, विक्की बसेड़ा, नरेश चंद्र पांडेय, दिनेश पांडेय, हरीश जोशी, मोहन सिंह बसेड़ा, प्रेम बल्लभ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *