लोक कलाकारों ने की आर्थिक सहायता देने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
हिमालय कलाकार कल्याण समिति ने संस्कृति के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोक कलाकारों को आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई है। समिति ने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर जल्द ही समस्याएं हल करने की मांग की है।
सीएम को भेजे गए ज्ञापन में हुड़कावाद भक्ति शाह, किशोर कुमार, जयश्री आदि ने कहा है लोककलाकार संस्कृति को बचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे है लेकिन कोविड के चलते लोककलाकारों का जीवन संकट में आ गया है। उन्होंने कहा कि मंचीय कार्यक्रमों से ही लोक कलाकारों की आजीविका चलती है। कोरोना कफ्र्यू के चलते लोक कलाकारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। अभी जारी की गई एसओपी में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन बंद रखे गए है। जिससे लोक कलाकारों को परेशानियां हो रही है। उन्होंने सीएम से लोककलाकारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में धीरज, काजल, नवीन कुमार, सुनील, अनिरूद्ध, दिगंबर धीमान, नरेंद्र धीमान, योगंबर पोली आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *