लोकगायक कल्याण बोरा ने संस्ति विभाग देहरादून में लोक गायकी में प्राप्त किया ए ग्रेड

Spread the love

अल्मोड़ा। गणाई गंगोली तहसील के ग्राम प्यांतोली, राममंदिर हाल निवासी ढुंगाधारा अल्मोड़ा निवासी लोकगायक कल्याण बोरा पुत्र स्व नारायण सिंह को स्वर परीक्षाध् मंचीय प्रस्तुति में ए ग्रेड प्राप्त हुआ है। गौरतलब हो कि 17 जून 2023 को संस्ति विभाग उत्तराखंड द्वारा स्वर परीक्षाध्मंचीय प्रस्तुति परीक्षा आयोजित की थी, जिसमें कल्याण बोरा ने भी प्रतिभाग किया, उनकी प्रस्तुति के आधार पर चयन समिति ने उन्हें ए श्रेणी में रखा, ततपश्चात चयन समिति की संस्तुति के आधार पर कल्याण बोरा को लोकगायक की सूची में सम्मिलित कर दिया गया है। ज्ञात हो कि बोरा ने लोक गायन की प्रारम्भिक शिक्षा लोकगायक शिरोमणी भंतरोजी व सुरेश प्रसाद सुरीला से ली और शास्त्रीय गायन की शिक्षा भारतखण्डे हिन्दुस्तानी संगीत महाविद्यालय अल्मोड़ा से राजेन्द्र सिंह नयाल के सानिध्य में विशारद की उपाधि प्राप्त की, आकाशवाणी व दूरदर्शन के साथ-साथ विहान सामाजिक एवं सांस्तिक संस्था अल्मोड़ा के सांस्तिक कार्यक्रमों में भी अक्सर इनके कार्यक्रम देखने व सुनने को मिलते हैं। इस उपलब्धि के बाद उन्होंने अपने माता-पिता गोविंदी देवी व नारायण के योगदान को याद करते हुए कहा कि बचपन से ही माता-पिता का सहयोग सदैव मिला, जिसके बाद दिन प्रतिदिन सफलता के मार्ग पर चल सका। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर नीम करौली बाबा व उनके शिष्याषिकेश गिरी महाराज की विशेष पा व आशीर्वाद सदैव रहा, जिससे जीवन में हर कार्य आसानी से होते हुए आए हैं। उन्होंने कहा कि आगे उनका प्रयास अन्य लोगों को खासकर युवाओं को संस्ति से जोड़ने का रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *