सड़क सुरक्षा नियमों का करो सम्मान, न होगी दुर्घटना न होंगे परेशान

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।

पौड़ी : चारधाम यात्रा मार्गों पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की ओर से साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। जिसके माध्यम से यात्रियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ ही तेज रफ्तार आदि को लेकर सतर्क भी किया जा रहा है।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। पर्यटकों के आगमन के साथ ही सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था पुलिस के लिए एक बड़ी चुनोती रहती है। हालांकि, यात्रियों को कोई परेशानी न हो और उनकी यात्रा मंगलमय हो इसे लेकर जनपद पुलिस लगातार अपनी तैयारियों में जुटी है। जिसके तहत कोतवाली श्रीनगर पुलिस द्वारा यात्रा मार्ग में कई स्थानों पर साइन बोर्ड, रिफ्लेक्टर बोर्ड रात्रि में चलने वाले वाहनों को दुर्घटना सम्भाव्य क्षेत्र, मार्ग संकरा होने की जानकारी के साथ पुराने तथा नए बोर्डों पर रंगाई पुताई की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस यात्रियों से अपील भी कर रही है कि यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करें और दुर्घटना से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *