नियमों का पालन करें मांस विक्रेता

Spread the love

जिलाधिकारी ने ली मांस विक्रेताओं की बैठक
जयन्त प्रतिनिधि:
श्रीनगर। उपजिलाधिकारी अजयबीर सिंह ने मांस विक्रेताओं को उनके लिए बनाए गए नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए है। कहा कि यदि कोई भी मांस विक्रेता नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उपजिलाधिकारी श्रीनगर अजयबीर सिंह ने शहर के समस्त मांस विक्रेताओं की बैठक ली। उपजिलाधिकारी ने शहर के समस्त मांस विक्रेताओं को निर्देशित किया कि निर्धारित किये गये स्लटर हाउस में ही मांस कटान से संबंधित कार्य करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि शहर की दुकानों के बीचो-बीच गंदगी नहीं करेंगें ना ही दुकानों की गंदगी को किसी भी तरह से नाली-नालों में बहायेंगे। कहा कि मांस की गंदगी को खुले स्थान में न डाले तथा उसे निर्धारित किये गये स्थल पर ही डम्प करें। उन्होंने समस्त मांस विक्रेताओं को निर्देशित किया कि दिये गये निर्देशों का पालन करते हुए शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्थ रखें। साथ ही कहा कि नियमों का उलघंन पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार सक्त कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर पशुपालन विभाग, नगर निकाय तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ ही शहर के 16 मीट की दुकान के व्यवसायी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *