वाहन चलाते समय यातायात नियमों का करें पालन

Spread the love

परिवहन विभाग की ओर से पौड़ी में आयोजित की गई कार्यशाला
जयन्त प्रतिनिधि।
सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पौड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें परिवहन विभाग के अधिकारियों ने आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सड़क सुरक्षा अभियान जागरूकता के तहत परिवहन विभाग विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसके क्रम में गुरुवार को बस स्टैंड पौड़ी में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत वाहन चालकों के मध्य सड़क सुरक्षा चिन्हों के संबंध में एक प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले चालकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यशाला में संभागीय निरीक्षक प्राविधिक परिवहन आनंद वर्धन, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी, अध्यक्ष टैक्सी यूनियन कोतवाल सिंह सहित अन्य वाहन चालक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *