युवाओं के लिए होगी खाने व रहने की व्यवस्था

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से सेना भर्ती में आने वाले युवाओं के लिए रहने व खाने की व्यवस्था की जाएगी।
आयोजित बैठक में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री शान्तनु रावत ने कहा कि कोटद्वार में 19 अगस्त से सेना भर्ती शुरू होने वाली है। ऐसे में पहाड़ से आने वाले युवाओं को भर्ती में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए मोर्चा की ओर से उनके रहने व खाने की व्यवस्था बनाई जाएगी। इस मौके पर मण्ड़ल अध्यक्ष अनिल रावत, महामंत्री अनूप नेगी, उदय सिंह नेगी, ओमेन्द्र पटवाल, अनिल नेगी, अभय, सूरज बिष्ट, जयदीप रावत, विराट सुन्द्रियाल, हेमन्त रिठवाल, हेमन्त गौड, सौरभ नेगी, मुकुल नेगी, जितेन्द्र भट्ट, रजत नेगी आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *