भोजनमाताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग की

Spread the love

नई टिहरी। उत्तराखंड भोजन माता कामगार यूनियन टिहरी शाखा ने भोजनमाताओं ने लंबित समस्याओं के निस्तारण की मांग सरकार से की। उत्तराखंड भोजन माता कामगार यूनियन की अध्यक्ष लक्ष्मी पंवार, जगदंबी बड़ोनी और ममता महर ने सरकार से मांग की है कि भोजन माताओं की समस्याओं का निस्तारण सरकार जल्द कर मानदेय बढ़ाए। समस्याओं का समाधान न होने का असर भोजन माताओं की रोजी-रोटी पर पड़ा रहा है। भोजनमाता की जिला सचिव मंजू नेगी ने कहा कि बीते वर्ष प्रदेश सरकार ने भोजनमाताओं का मानदेय पांच हजार रुपये करने की घोषणा की थी, लेकिन एक वर्ष बाद भी उनका मानदेय नहीं बढ़ पाया। कहा विद्यालयों में छात्र संख्या कम होने के कारण लगातार भोजनमाताओं को हटाया जा रहा है,और उन्हें किसी प्रकार का प्रतिकर भी नहीं दिया जा रहा है। कहा आगामी दिनों में भोजन माता मांगों को लेकर संघर्ष तेज करेंगी। उन्होंने सरकार से शीघ्र उनकी मांगों पर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *