खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान

Spread the love

पिथौरागढ़। नगर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके शर्मा के नेतृत्व में टीम ने सिमलगैर, सिल्थाम बाजार पहुंची। इस दौरान उन्होंने कई दुकानों का निरीक्षण किया। साथ ही सैंपल भी लिए। शर्मा ने बताया कि सैंपल जांच के लिए रुद्रपुर स्थित लैब भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही जरूरी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों को खाद्य पदार्थो में मिलावट न करने की सख्त हिदायत दी है। साथ ही साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा है। टीम में दिलीप जैन, अर्जुन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *