खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया 9 दुकानों का चालान

Spread the love

नई टिहरी। उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में नगर पालिका चंबा व खाद्य सुरक्षा विभाग ने संयुक्त अभियान चलाते हुये दो दर्जन से अधिक व्यापारियों प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जिला अभिहित अधिकारी एमएन जोशी ने जानकारी देते हुये बताया कि उच्च न्यायलय के निर्देश व जिला जज अमित सिरोही के आदेशों के क्रम में समय-समय पर संयुक्त अभियान चलाकर सिंगल यूज प्लास्टिक को हतोत्साहित करने के साथ खाद्य संरक्षा को लेकर चलाया जा रहा है। शुक्रवार को भी नगर पालिका चंबा क साथ खाद्य सुरक्षा विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर दो दर्जन से अधिक व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर मीट, मछली विक्रताओं को ताजा मांस मानकों के तहत बेचने के निर्देश दिये। सिंगल यूज प्लास्टिक रखने और गंदगी फैलाने पर 34 सौ रूपये का अर्थदंड वसूला। गंदगी व सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर 9 प्रतिष्ठानों के चालान भी किये गये। जबकि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने पर 8 मीट विक्रताओं को नोटिस जारी किये गये। नोटिस का संतोषजनक जबाब न देने पर अग्रिम कार्यवाही के चेतावनी भी दी गई। संयुक्त टीम खाद्य सुरक्षा विभाग के जिला अभिहित अधिकारी एमएन जोशी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा, प्रभारी ईओ चंबा जगदीश सकलानी, सफाई निरीक्षक राजवीर पंवार, दिनेश तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, इंद्रेश कोठारी, अनुज सजवान व सूरज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *