कुष्ठ आश्रम में बांटी खाद्य सामग्री

Spread the love

भाजपा ने मनाया राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी का जन्मदिवस
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा कुष्ठ आश्रम में खाद्य सामग्री वितरति की गई।
गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु की कामना करते हुए कुष्ठ आश्रम में खाद्य सामग्री वितरित की गई। नगर मण्डल अध्यक्ष सुनील गोयल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कुष्ठ आश्रम पहुंचे वहां पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ आश्रम में रह रहे पांच से अधिक परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गरीब व असहाय परिवारों की मदद के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। जरूरतमंद लोगों को जागरूक होकर सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष व नामित पार्षद पंकज भाटिया,पूनम थपलियाल, राकेश मित्तल,रजनीश चौधरी, अर्चना शर्मा,मानेश्वरी बिष्ट, विनोद तिवारी, दिनेश बौंठियाल,सुरेंद्र बिजल्वाण,आशा कोठारी,अनिल बहुगुणा, हरिराज चौहान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *