फुटबॉल व मैराथन दौड़ एक से

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के उपलक्ष में आगामी एक अक्टूबर को जिला क्रीड़ा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल के सौजन्य से शशिधर भट्ट स्पोर्टस स्टेडियम कोटद्वार में फुटबॉल प्रतियोगिता और मैराथन दौड़ का आयोजन किया जायेगा।
शशिधर भट्ट स्पोर्टस स्टेडियम कोटद्वार के प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 अक्टूबर को प्रात: 9 बजे से स्कूल स्तरीय अंडर-16 बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता एवं सांंय 3 बजे से बालक ओपन वर्ग 5 किमी. बालिका वर्ग 3 किमी. अंडर-14 बालक वर्ग 3 किमी. बालिका वर्ग 1.5 किमी. मैराथन दौड़ क्रास कंट्री प्रतियोगिता शुरू होगी। जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चर्तुथ, पंचम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरूस्कार प्रदान किये जायेंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए बालक एवं बालिकाओं को अपना उत्तराखण्ड का मूल निवासी एवं आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *