चमोली : पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय पीपलकोटी में फुटबाल फॉर स्कूल योजना के तहत फुटबाल वितरण किक ऑफ कार्यक्रम आयोजित किया गया। बंड विकास संगठन के संरक्षक अतुल शाह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य केएस दिगारी ने बताया कि फुटबाल फॉर स्कूल के तहत छात्रों को खेलों के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की पहल की जा रही है। संरक्षक अतुल शाह ने छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों में भी बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर खेल शिक्षक दिनेश थापा, अनीता रजावत, छाया त्रिपाठी, अटल उत्कृष्ठ राइंका गडोरा के प्रधानाचार्य बीएस चौहान, पीस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विमल राणा, विजय सेमवाल, पृथ्वी सिंह, संजय राणा, सुनीता कठैत, प्रदीप सजवाण, जयेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)