बाल भारती के नाम रहा फुटबाल का फाइनल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: स्व.कुंदन सिंह रावत की स्मृति में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बाल भारती स्कूल के नाम रहा। इस दौरान प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
मंगलवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला बाल भारती व राइजिंग सन स्कूल के बीच खेला गया। बाल भारती के सौरभ भंडारी ने गोल दागकर 1-0 से अपनी टीम को जीत दिलवाई। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कोच सुनील रावत, प्रधानाचार्य गिरिरराज सिंह रावत व धीरेंद्र कंडारी ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से खेल के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपने देश व प्रदेश का नाम रोशन करने की अपील की। इस मौके पर फुटबाल संघ के सह सचिव सिद्धार्थ, सौरभ रावत, शिवा चौधरी, मेहरबान नेगी, उतेंद्र नेगी, चंद्रपाल पटवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *