12 को होगा फुटबाल टीम का चयन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला खेल कार्यालय गोपेश्वर द्वारा 16 से 19 अक्टूबर तक राज्य आमंत्रण फुटबाल प्रतियोगिता (पुरूष) का आयोजन किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी पौड़ी गिरीश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में पौड़ी जिले की फुटबाल टीम ने भी प्रतिभाग करना है। जिसके लिए 12 अक्टूबर को सुबह 11 बजे कण्डोलिया मैदान में चयन किया जाना है। चयन में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को चयन के दिन स्थाई प्रमाण पत्र, एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो व आधार कार्ड लाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *