नई टिहरी। युद्ध प्रभावित खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए सरकार की ओर से जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने कहा कि जिले का कोई भी व्यक्ति खाड़ी देशों में फंसा हुआ है तो संबंधित से समन्वय बनाकर उसकी सूचना उपलब्ध कराएं। जिससे उनकी सुरक्षित घर वापसी के लिए अग्रिम कार्रवाई जा सके। डीएम नितिका खंडेलवाल ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि ईरान युद्ध के कारण खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा के लिए सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है। खाड़ी देशों में रह रहे टिहरी जिले के निवासी किसी समस्या में फंसे हुए हैं तो उसका नाम, पिता का नाम, जिले का नाम प्रवासी के साथ रहने वाले परिजनों का नाम, पता, मोबाइल नंबर, संबंधित देश का नाम, वहां का पता, पासपोर्ट नंबर सहित अन्य सभी जानकारी दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर उपलब्ध कराएं। डीएम ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर टिहरी जिले के निवासियों की सुरक्षा और सुरक्षित घर वापसी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
युद्धग्रस्त खाड़ी देशों की जानकारी के लिए इन टोलफ्री नंबरों पर करें संपर्क
नई टिहरी आपदा कंट्रोल रूम नंबर- 01376-234793, 01376-233433, 9456533332, 8126268098, 7465809009, 7983340807। सऊदी अरब का टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 00-966-11-4884697, बहरीन 9733948071, 97338400433 और यूएई के इस 971-2-4492700 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।