मणिपुर में दूसरी बार भूस्खलन, नोनी में मृतकों की तादाद बढ़कर 24 हुई, 38 लोग अब भी लापता

Spread the love

नोनी , एजेंसी। मणिपुर के नोनी जिले में एक प्रादेशिक सेना शिविर में बड़े पैमाने पर भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। मरने वालों में 18 जवान शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि अब तक प्रादेशिक सेना के 13 जवानों और पांच नागरिकों को बचा लिया गया है, जबकि 38 लोग अब भी लापता हैं।
टुपुल यार्ड रेलवे निर्माण स्थल के पास टेरिटोरियल आर्मी र्केप में बुधवार रात भूस्खलन हुआ। भारतीय सेना, असम राइफल्स, प्रादेशिक सेना और केंद्रीय और राज्य आपदा बलों द्वारा मलबे के नीचे फंसे लोगों को बचाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि चूंकि अधिकारियों को बारिश और अन्य कारकों के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, मलबे में दबे कर्मियों की उपस्थिति का पता लगाने के लिए हवाई मार्ग से एक संपूर्ण दीवार रडार भी शामिल किया जा रहा है।
मणिपुर के नोनी में त्रासदी स्थल के पास एक और भूस्खलन हुआ है। मणिपुर पर्वतारोहण और ट्रैकिंग एसोसिएशन ने शनिवार को इसके बारे में जानकारी दी है। तलाशी अभियान को तेज करने के लिए शनिवार सुबह नई टीमों को तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *