दिल्ली में एक महीने के अंदर दूसरी बार मिला तीन किलो का आईईडी, बम निष्क्रिय करने के लिए लेकर गई टैळ

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली के पुरानी सीमापुरी में एक घर से तीन किलो आईईडी (बम) मिला है। यह वैसा ही है जैसे जनवरी में गाजीपुर फूल मंडी से विस्फोटक बरामद हुआ था। स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बम मिलने की पुष्टि की है। एक माह के अंदर दूसरी बार यमुनापार के इलाके में बम मिला है। बम को पास के किसी पार्क में निष्क्रिय किया जाएगा। एनएसजी की टीम बैग को अपने साथ ले गई है।सूत्रों के अनुसार गाजीपुर मंडी में 14 जनवरी को जिसने बम रखा था, वह सीमापुरी के इसी घर में अपने साथियों के साथ रह रहा था। इस घर में रहने वाले तीन संदिग्ध फरार हैं। बम मिलने के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां भी पहुंची हैं। पुरानी सीमापुरी में जिस मकान में जांच चल रही है उसके पीटे वाली गली में कुछ मकानों को खाली कराया गया है। मौके पर फोरेंसिक टीम भी है।
जिस घर से बम मिला है उसके मकान मालिक को पुलिस हिरासत में ले लिया है। किरायदारों का पुलिस सत्यापन नहीं करवाया हुआ था। मकान मालिक के परिवार में मां, पत्नी व चार बच्चे हैं। उसके के दो मकान है, एक मकान में वह अपने परिवार के साथ रहता है। दूसरा मकान किराये पर दिया हुआ था।
यहां के स्थानीय लोगों का कहना है वह उस मकान में रहने वाले लोगों को जानते नहीं है। मकान में रहने वाले लोग घर से ज्यादा बाहर नहीं आते थे। जिस मकान में आईईडी मिला है, उसके बराबर वाली गली गाजियाबाद के शहीद नगर में आती है।14 जनवरी को गाजीपुर फूल मंडी के गेट नंबर एक के बाहर तीन किलो आरडीएक्स मिला था। आरडीएक्स एक काले रंग के बैग में मिला था। तकनीकी कारणों से बम फट नहीं पाया था अन्यथा भारी जानमाल का नुकसान होता। सीमापुरी में जहां बम मिला है, यह भी सीमा से सटा हुआ इलाका है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *